जैनी विद्युत सब स्टेशन से टेला -जमूदी गांव तक बरसाें पुरानी 33-11 केवी विद्युत लाइन पर बार बार फाल्ट से मानपुर, बहरावदा, सरोदा, मेवाड़ा, टेला जमूदी गांव में बिजली संकट से लाेग परेशान है। बिजली समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने श्योपुर जाकर बिजली कंंपनी के डीई को ज्ञापन दिया है। जिसमें विद्युत लाइन का सुदृढीकरण कराने की मांग प्रमुखता से करते हुए ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बिजली समस्या को लेकर प्रस्तुत ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में मामूली तेज हवा चलते ही तार टूटने के कारण आधा दर्जन गांवों की विद्युत सप्लाई अक्सर ठप रहती है। जनहानि होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले में भी विद्युत विभाग अधिकारियों को तारों के बदलने के लिए आवेदन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं गई। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत 25-30 साल पुरानी होने के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है।
बिजली कार्यालय जाकर ज्ञापन देने वालो में महावीर मीणा, रामस्वरूप माली, प्रकाश मीणा, रूकमाल मीणा, राजेन्द्र मीणा, राजवीर मीणा, मुकेश मीणा, शिवचरण मीणा, विनोद मीणा, सत्यनारायण, धारासिंह, धर्मराज मीणा, भीमराज मीणा, रामनारायण बैरवा, बबलू पठान, प्रहलाद कुशवाह, बनवारी पंडा, रामप्रसाद मीणा आदि शामिल थे।