जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम शहर के जयस्तंभ चौक पर आतिशबाजी चलाकर कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत का जश्न मनाया। विधानसभा में बहुमत परीक्षण में भाजपा के बीएस येदयुरप्पा के हारते ही कांग्रेसियों मंे उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चाैक पर नारेबाजी और पटाखे चलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से कर्नाटक में भाजपा की जोड़तोड़ की राजनीतिक साजिश विफल हो गई है।