श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के चुनाव शनिवार को निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी जुगलकिशोर सोनी एवं मोहनलाल सोनी ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर नाथूलाल सोनी, उपाध्यक्ष भोलाराम सोनी, सचिव एमडी सोनी,सहसचिव महेशकुमार सोनी एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजेश सोनी निर्वाचित किए गए हैं। जबकि कार्यकारिणी सदस्य देवकीनंदन शर्मा,रामदयाल सोनी,हेमराज सोनी, विष्णु सोनी चुने गए हैं। कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी श्री सोनी ने समिति सदस्याें के निर्णय को सराहनीय बताते हुए सभी समाज बंधुओं के प्रति आभार प्रदर्शित किया है।