पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टोरेट के सामने खुले में शौच करने जा रहे थे गांव के 25 30 लोग स्वच्छता टीम ने मौके पर ही लोगों का पकड़ा, उठक बैठक लगवाई

कलेक्टोरेट के सामने खुले में शौच करने जा रहे थे गांव के 25-30 लोग स्वच्छता टीम ने मौके पर ही लोगों का पकड़ा, उठक-बैठक लगवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराहल की ढेंगदा पंचायत में खुले में शौच करते पाए जाने पर युवक से उठक-बैठक लगवाती स्वच्छता टीम।

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

गुरुवार सुबह 5 बजे। कलेक्टोरेट के ठीक सामने ढेंगदा पंचायत में करीब 25 से 30 लोग हाथों में लोटा लेकर खुले में शौच के लिए जा रहे हैं। इसी बीच कराहल की स्वच्छता टीम ने इन्हें पकड़ लिया। टीम के लोगों ने इनसे मौके पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। टीम का कहना है कि इस समय कराहल ब्लॉक में 4 पंचायतें पूरी तरह से ओडीएफ हो चुकी हैं, वहीं 8 पंचायतों को इस माह में ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा है। जहां गुरुवार को कार्रवाई की गई है वहां से कलेक्टोरेट का दफ्तर मात्र 25 से 50 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। मालूम हो कि जिले में कुल 225 पंचायतें हैं, जिनमें से 18 ओडीएफ हो चुकी हैँ। अभी जिले में 36 हजार शौचालय बनना बाकी है। जिला पंचायत ने जिले को 15 अगस्त तक ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा है।

उठक बैठक लगवा कर छोड़ दिया, आगे जुर्माना करेंगे

हम लोगों को खुले में शौच से रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस समय हमारी करीब 20 से 25 लोगों की टीम काम कर रही है जो लोगों को खुले में शौच करने से रोक रही है। देवश्री शर्मा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, स्वच्छता टीम

खबरें और भी हैं...