पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेती के गुर सीखने विदेश जाएंगे 20 किसान

खेती के गुर सीखने विदेश जाएंगे 20 किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य के किसानों को खेती की नई एवं उन्नत तकनीक उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना लागू की गई है। विदेश यात्रा पर जाने के इच्छुक किसानों को 21 मई तक आवेदन करना होगा।

इस योजना के तहत कृषि एवं सहबद्ध विषयों (उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन एवं डेयरी विकास, मछुआ कल्याण तथा मत्सय विकास) से जुडे प्रदेश के प्रगतिशील कृषकों को योजना में निहित प्रावधानों के आधार पर चयनित कर कई देशों में नई कृषि तकनीकी, विपणन एवं मूल्य संवर्धन आदि का अध्ययन कर अपनी खेती को लाभकारी बनाने के लिए भेजा जाएगा। एक वित्तीय साल में प्रदेश से किसानों के दो से तीन दल विदेश यात्रा पर जाएंगें। जिसमें एक दल में 20 किसान एवं एक अधिकारी व एक वैज्ञानिक को सम्मिलित किया जाएगा। यात्रा की संभावित अवधि 10 दिन तक होगी। किसान विदेश अध्ययन यात्रा के लिए किए जाने वाले खर्च पर लद्यु एवं सीमांत किसानों को 90 फीसदी अनुदान की पात्रता होगी।

सामान्य वर्ग के अन्य किसानों को 50 फीसदी एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति वर्ग के किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। यात्रा पर जाने वाले दल में 50 प्रतिशत कृषक कृषि वर्ग से तथा 25-25 प्रतिशत उद्यानिकी वर्ग तथा पशुपालन, मत्स्य पालन वर्ग से होंगे।

योजना

किसान विदेश अध्ययन यात्रा के लिए आवेदन 21 तक होंगे जमा

किसानों को शपथ पत्र देना होगा

योजना का लाभ लेने वाले किसान आवेदन एवं शपथ पत्र का प्रारूप विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से कृषि विभागी की बेवसाईट से या मंडी बोर्ड की बेवसाईट से अपलोड करना होगा। इस योजना के तहत कृषक का अंतिम चयन कलेक्टर की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा जिले से अधिकतम 3 किसानों का चयन कर राज्य स्तरीय चयन समिति को भेजा जाएगा तथा सूची की वैधता एक साल तक रहेगी। विदेश भ्रमण पर जाने पर इच्छुक किसान का स्वयं किसान होना आवश्यक है। इसकी अधिकतम आयु 65 साल होगी। साथ ही स्वास्थ्य चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। चयनित किसान को विदेश यात्रा के लिए संबंधित देश के नियमानुसार आवश्यक बीमा स्वयं कराना होगा तथा किसान को आवेदन के साथ पासपोर्ट की फोटो प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...