शांति के लिए गायत्री महायज्ञ मेंं दी आहुति
श्योपुर |अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शनिवार को वीरपुर में रामजानकी मंदिर पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व शांति एवं लोक कल्याण की कामना से साधकों ने महायज्ञ में आहुतियां दी। रामजानकी मंदिर प्रांगण में गायत्री महायज्ञ का संचालन विष्णु शर्मा, गिर्राज सोनी एवं महेश सोनी की टोली ने किया।