पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापक 24 को करेंगे सीएम हाउस का घेराव

अध्यापक 24 को करेंगे सीएम हाउस का घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापक 24 को करेंगे सीएम हाउस का घेराव

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

लंबित मांगों को लेकर आम अध्यापक संघ ने 24 मई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की घोषणा की है। आम अध्यापक संघ की ओर से प्रदत्त जानकारी में बताया है कि इस मामले में विभिन्न संघों की आयोजित बैठक में आमराय से निर्णय लिया था कि 20 मई तक अध्यापकों को स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाए, गुरुजियों की वरिष्ठता तथा स्थानांतरण के आदेश शीघ्र जारी किये जाएं। इस संबंध में सीएम काे ज्ञापन देने के बाद भी इन मांगों का निराकरण नहीं होने की वजह से अब अध्यापक 24 मई को भोपाल जाकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

खबरें और भी हैं...