पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर बोले खाली करो मंडी शेड तो व्यापारियों ने बंद की खरीदी, सशर्त माने

कलेक्टर बोले-खाली करो मंडी शेड तो व्यापारियों ने बंद की खरीदी, सशर्त माने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में समर्थन मूल्य पर चना की खरीदी शुरू कराने के लिए शुक्रवार को पहुंचे कलेक्टर सौरभ सुमन के निर्देश पर व्यापारियों की मनमानी भारी पड़ गई। दरअसल कलेक्टर ने कहा था कि मंडी में जिन व्यापारियों का माल रखा है, उसे हटाकर संस्थाओं द्वारा खरीदा गया चना रखवाया जाए। लेकिन कलेक्टर के मंडी से जाते ही व्यापारियों ने खरीदी ही बंद कर दी। जिससे वहां मौजूद किसान परेशान होते रहे। शनिवार को भी व्यापारियों ने खरीदी नहीं की। दोपहर बाद मंडी पहुंचे आरबी प्रजापति से भी व्यापारियों ने कह दिया कि-हमारे शेड खाली होंगे तो हम खरीदी नहीं करेंगे।

मंडी रेस्ट हाउस में चली लंबी चर्चा के बाद व्यापारी शेड से उनका माल न हटाए जाने की शर्त पर खरीदी करने को राजी हुए। हालांकि मंडी सचिव रविंद्र कुशवाह का कहना है कि-शेड खाली न करने की कोई बात नहीं हुई है। मंडी बंद करने को लेकर दो व्यापारियों के अलावा हमने 50 अन्य व्यापारियों को भी मंडी में खरीदी न करने और बंद करने पर नोटिस जारी किए है।

कलेक्टर के आदेश के बाद भी व्यापारियों से टीनशेड खाली नहीं करा सका मंडी प्रबंधन। गुस्साए किसानों ने मंडी की तालाबंदी कर नारे लगाए।

मंडी ताला लगाने के साथ कार्यालय का घेराव करते किसान।

किसानों ने की मंडी की तालाबंदी

नाराज किसानों ने दोपहर 12 बजे तक भी जब खरीदी शुरू नहीं हुई तो मंडी कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए मंडी कार्यालय का घेराव कर दिया। जहां व्यापारियों के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा अपर आयुक्त के मौके पर पहुंचने पर उन्हें भी घेर लिया।

50 व्यापारियों को थमाए नोटिस

इधर मंडी सचिव ने महेन्द्र जैन व चतुर्भुज मोदी के अलावा अन्य 50 व्यापारियों को भी मंडी बंद करने के संबंध में नोटिस जारी किए है। जिसमें उनसे मंडी बंद करने का कारण पूछते हुए तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।

किसानों का आरोप, व्यापारियों से मिले हुए हैं विधायक

मंडी में खरीदी बंद होने के बाद शनिवार को परेशान किसान रामभजन रावत, रामकेस मीणा, बीरवल प्रजापति विधायक दुर्गालाल विजय को कोसते नजर आए। किसानों का कहना था कि विधायक दुर्गालाल विजय के कारण ही व्यापारियों ने मंडी बंद की है। जब इस संबंध में विधायक दुर्गालाल विजय से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर 94251-28055 पर कॉल किया तो उनके निजी सहायक ने फोन रिसीव किया और 5 मिनट में बाद बात कराने की बात कहीं, लेकिन देर शाम तक विधायक ने दोबारा कॉल नहीं किया।

खबरें और भी हैं...