पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थाने के सामने गाय को मारी कुल्हाड़ी

थाने के सामने गाय को मारी कुल्हाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ौदा कस्बे में थाने के सामने ही अज्ञात आरोपी ने रास्ते में जाते हुई गाय की गर्दन के ऊपरी भाग में कुल्हाड़ी मार दी। जिससे गाय अचेत होकर थाने के सामने ही गिर पड़ी। घटना की जानकारी जब गौ-सेवकों को मिली तो उन्होंने गाय का इलाज कराया और कुल्हाड़ी मारने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गौ-सेवकों ने बताया कि शनिवार की सुबह 9 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि अज्ञात आरोपी ने गाय की गर्दन में कुल्हाड़ी मार दी है। जिससे गाय लहूलुहान हालत में अचेत होकर सड़क पर पड़ी हुई है। जबकि घटना स्थल बड़ौदा थाने के सामने का है। इस पर गौ-सेवक मौके पर पहुंचे और अचेत पड़ी गाय का इलाज पशु चिकित्सक से कराते हुए उसकी देखभाल के लिए दूसरे व्यक्ति के सुपुर्द किया। जबकि उन्होंने गाय पर हमला करने वाले आरोपी की तलाश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद गौ-सेवकों ने मामले में आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की मांग पुलिस से की।

खबरें और भी हैं...