पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां की याद में बच्चे पिता को छोड़कर घर से भागे

मां की याद में बच्चे पिता को छोड़कर घर से भागे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस को मिले तो चाइल्ड लाइन के हवाले किया

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

मां मायके में चंदेरी रिश्तेदारी में शादी में गई और बच्चों को भी साथ ले गई थी। लेकिन शादी खत्म होने के बाद मां तो मायके में ही रुक गई। जबकि बच्चोंं को उनके पिता साथ लेकर श्योपुर आ गए। बच्चो ने दो दिन तो घर पर मां के बिना काट लिए, लेकिन तीसरे दिन मां की याद में वह घर से मां के पास जाने के लिए भाग गए। जिन्हें पुलिस बस स्टैंड से लेकर आई और चाइल्ड लाइन के हवाले किया।

मामले के अनुसार पाली रोड निवासी मनोज शर्मा की प|ी बच्चों के साथ चंदेरी स्थित अपने मायके में रिश्तेदारी में गई थी। जहां शादी दो दिन पहले खत्म भी हो गई, पर मनोज की प|ी ने मायके में रुकने की बात कहते हुए बच्चों को मनोज के साथ वापस घर भेज दिया। 5 साल की खुशी शर्मा और 12 साल का देव शर्मा पिता के साथ दो दिनों तक तो घर पर रुक गए, लेकिन इसके बाद उन्हें अपनी मां की याद इतनी आई कि वह पिता मनोज को बिना बताए ही घर से मां के पास जाने के लिए घर से भाग निकले। जब वह बस स्टैंड पहुंचे तो अकेले बच्चों के मिलने की सूचना बस ऑपरेटर ने कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने बच्चों को बस स्टैंड से बरामद करते हुए चाइल्ड लाइन की टीम के हवाले कर दिया। जहां यह पूरी हकीकत चाइल्ड लाइन की टीम को बच्चों ने बयां की। जिसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चों के पिता को मौके पर बुलाया और चंदेरी गई उसकी मां से बात कर उन्हें बच्चों के पास वापस लौटने को कहा। इसके साथ ही काउंसलिंग उपरांत बच्चों को पिता मनोज शर्मा के सुपुर्द कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...