अाधी रात को शराब पकड़ने गई शेरगढ़ पुलिस से मारपीट आरोपी को छुड़ाया, जबाव में पुलिस ने भी डंडों से पीटा
मुखबीर की सूचना पर आधी रात को शराब पकड़ने भालू गांव गई शेरगढ़ पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस जीप तोड़ दी और तस्कर को छुड़ा लिया। पुलिस ने शराब जब्त कर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। वे घटना के बाद जोधपुर एसपी के पास पहुंच गए। पुलिस कर्मियों की शिकायत की। जबरन घर में प्रवेश व महिलाओं की लज्जा भंग का केस दर्ज कराया। मामले की गंभीरता देख पुलिस उप अधीक्षक अजीतसिंह उदावत भी शेरगढ़ थाने पहुंचे। देर शाम पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। जानकारी के अनुसार थाना अधिकारी भवानीसिंह, सहायक उपनिरीक्षक सज्जनसिंह सहित पुलिस दल रात्रि गश्त व अंबेडकर सर्किल सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंचे थे कि शुक्रवार रात्रि 11:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरूसिंह पुत्र अमरसिंह राजपूत भालू कलां समदरसिंह पुत्र लालसिंह राजपूत भालू राजवा के घर अवैध शराब की सप्लाई करेगा। इस पर पुलिस समदरसिंह घर पहुंची। जहां पर बाथरूम में 6 कार्टन शराब मिली। जब्त करने के बाद लालसिंह को हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो समदरसिंह पुत्र लालसिंह, लालसिंह की प|ी व लालसिंह की पुत्री ने पुलिस पर हमला कर दिया। फिर भी पुलिस ने आरोपी को पकड़ गाड़ी में बिठा लिया। इतने में आस पड़ोस की ढाणियों के लोगों ने पुलिस गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। सहायक उप निरीक्षक सज्जनसिंह को चोटें आई। बैज व स्टार छीन ले गए। कांस्टेबल प्रभुराम के भी चोटें आई। आरोपियों ने पुलिसकर्मी बाबूसिंह, जीवणराम, गिरधारीसिंह व वाहन चालक मुकेश कुमार के साथ भी मारपीट की। आरोपी लालसिंह को छुड़ाकर भाग गए। दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने सोते हुए लोगों पर हमला किया। आरोपी शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के समक्ष पेश हुए। शाम को शेरगढ़ पुलिस थाने में पुलिस उपाधीक्षक अजीतसिंह उदावत को रिपोर्ट दी। जिस पर तीन आरोपियों का शेरगढ़ में मेडिकल करवाया। भालू जवाहरपुरा निवासी समदरसिंह पुत्र लालसिंह राजपूत ने रिपोर्ट में बताया कि सभी लोग सो रहे थे कि रात्रि 1:00 बजे एएसआई सज्जनसिंह, लोकेश मीणा व अन्य पुलिसकर्मी आए। पिता लालसिंह को आवाज देकर पुकारा। पिताजी ने बिस्तर से जवाब दिया। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने डंडे से हमला कर दिया। बुरी तरह मारपीट की। जिससे वे अचेत होकर गिर गए। हल्ला सुनकर उनके परिवार के सभी सदस्य उठे और बीच बचाव किया। मां कंवरु कंवर, बहन गुलाब कंवर व उसने बीच बचाव की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को भी पीटा और कपड़े फाड़ लज्जा भंग की। घायल लालसिंह व पूंजराजसिंह के सिर में गंभीर चोटंे होने पर दोनों को शेरगढ़ अस्पताल में डॉ. अशोक शर्मा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एमडीएम अस्पताल जोधपुर रेफर किया गया है।
भास्कर न्यूज|शेरगढ़