शेरगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
शेरगढ़| शेरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हैड कांस्टेबल मांगीलाल ने बताया कि अजीतगढ़ (सेखाला) निवासी देवीसिंह पुत्र मूलसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका मामा भोमसिंह पुत्र राणीदानसिंह राजपूत अजीतगढ़ में रहता है, गुरुवार रात को वह पैदल जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने रिड़मलराम मेघवाल के ट्यूबवेल के सामने रोड़ पर टक्कर मार दी, जिससे भोमसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।