सेहत विभाग ने एसएओ डॉ. राजीव चैंबर की अगुवाई में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों ने डेंगू संबंधी जागरूकता रैली निकाली। रैली को सरपंच तरविंदर कौर ने हरी झंडी दे रवाना किया। इस मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर राजीव कुमार व अशोक कुमार ने बच्चों को डेंगू के बचाव व लक्षणों संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि तेज बुखार, मांसपेशियों व जोड़ो में दर्द, थकावट महसूस होना आदि डेंगू के मुख्य लक्षण है।
डेंगू से बचाव के लिए घरों में पड़े गमलों, कूलरों के पानी को हफ्ते में एक बार जरूर बदलना चाहिए। रात सोते समय मच्छर भगाने या मारने वाले उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर रणधीर सिंह, बलजीत सिंह, करनवीर सिंह, वरिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, कमलजीत कौर, अमरजीत कौर, कुलवंत कौर, गुरप्रीत कौर, अमरजीत कौर आदि उपस्थित थे। (शर्मा)
शेरपुर में डेंगू संबंधी जागरूकता रैली को हरी झंडी दे रवाना करती सरपंच तरविंदर कौर
डेंगू के बचाव को 20 परिवारों को बांटी मच्छरदानियां
शेरपुर| सेहत विभाग की ओर से एसएमओ डॉ. बलविंदर सिंह की अगुवाई में गांव सदौंड मे नेशनल डेंगू दिवस मनाया गया। इस मौके टीम रोशनी की ओर से 20 गाड़ी लौहार परिवारों को मच्छरदानिया बांटी गई। इस मौके टीम रोशनी के संचालक राजेश रिखी ने कहा कि गाड़ी लौहार परिवार खुले आसमान के नीचे रहते है। जिस कारण समाज सेवी लोगों के सहयोग से संस्था की ओर से परिवारों को मच्छरदानियां बांटी गई। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गांव पंजगराइयां में समाज सेवी गुलजार खां की ओर से गाड़ी लौहार परिवारों को मच्छरदानियां बांटी जाएंगी। इस मौके पर एमडी डॉ. जनप्रीत सिंह, नरिंदपाल सिंह, जसपाल सिंह, अमरजीत कौर, कुलदीप सिंह, महिंदर कौर, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित थे। (शर्मा)
संदौड़ में मच्छरदानियां बांटते एसएमओ डॉ. बलविंदर सिंह व टीम रोशनी के सदस्य।