शेरपुर| मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से गांव गुमटी में सरकार की पोल खोल रैली के तहत एक कनवेशन का आयोजन किया गया। कनवेशन को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पूर्व विधायक कामरेड चंद सिंह चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने पिछले चार सालों से देश में पेट्रोल, डीजल, बिजली, रसोई गैस, खाने पीने की वस्तुओं के दामों में बढ़ौतरी कर आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। चुनावों के समय केंद्र सरकार की ओर से हर वर्ष 2 करोड़़ रोजगार देने का वायदा किया गया था। परंतु अभी तक 2 लाख वार्षिक नौकरियां भी नहीं दी गई। जिस कारण बेरोजगार नौजवान खुदकुशियां कर रहे है। उन्होंने बताया कि मुहिम के तहत 23 मई को जिला स्तरीय धरना दिया जाएगा। इस मौके मनरेगा कनवीनर परमजीत कौर ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी व्यतीत कर रहे लोगों को सुविधा देने के दावे करने वाली मोदी सरकार अपने हर फ्रंट पर बुरी तरह फेल हो चुकी है। (शर्मा)