शिक्षा में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान
शेरपुर |संत बाबा साधू राम जी टिब्बे वालों के तप अस्थान मानसरोवर कोठा साहिब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बढ़िया स्थान हासिल करने वाले बच्चों प्रचारक बाबा राज वरिंदर सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरमति समागम का आयोजन किया गया जिसमें संत बाबा बलजीत सिंह फक्कर अकोई साहिब वालों ने गुरवाणी से संगतो को निहाल किया। इस मौके पर साधु सिंह, हरदेव सिंह, भाई हरजीत सिंह, मलकील सिंह, हरनेक सिंह, मदन सिंह, बलवीर सिंह, जरनैल सिंह आदि उपस्थित थे। (शर्मा)