पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंसाफ के लिए भाकियू ने थाने के समक्ष दिया धरना

इंसाफ के लिए भाकियू ने थाने के समक्ष दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेरपुर| विदेश भेजने के नाम पर ठग्गी का शिकार हुए युवक को इंसाफ दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की ओर शेरपुर थाने के समक्ष रोष धरना दिया गया। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के नेता कर्मजीत सिंह ने कहा कि एक अकादमी मालिक ने बलदेव सिंह को कनाडा भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी मारी है। अकादमी मालिक ने नकली वीजे की कापी देकर पीड़ित को पहले मुंबई बुलाया बाद में उसे बैंगलोर बुला कर उस से 20 लाख रुपए भी छीन लिए। जिसके बाद शेरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिसके बाद अकादमी मालिक ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए प्रति महीना देने का वादा किया। परंतु 30 हजार रुपए ही दिए। पुलिस के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। थाना शेरपुर के एसएचओ राजेश कुमार का कहना है कि मामले को कानूनी प्रक्रिया से हल किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...