सरकार ने जल्द मांगें पूरी न की तो करेंगे आंदोलन
पीजी कोर्स करने के लिए 10 लाख की बैंक गारंटी के विरोध, स्टाइपंड बढ़ाने व स्टाइपंड समय पर देने के लिए आईजीएमसी रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन ने आईजीएमसी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। शाम करीब पांच बजे सभी रेजिडेंट्स डॉक्टर आईजीएमसी परिसर में इकट्ठे हुए। उसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। आईजीएमसी रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय जरियाल ने कहा कि पीजी कोर्स एमडी व एमएस करने से पहले डॉक्टरों से 10 लाख की बैंक गारंटी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय पर पीजी कर रहे डॉक्टरों में भारी रोष है। पीजी करने वाले सभी प्रशिक्षु डॉक्टर अमीर घर से संबंध नहीं रखते हैं। ऐसे में सरकार को इसे हटाना होगा। इस मांग को लेकर जल्द ही सीएम जयराम ठाकुर से मिला जाएगा और 10 लाख गारंटी फीस जमा करवाने के नियम को खत्म करने की मांग रखी जाएगी। आरडीए अध्यक्ष डा. अजय जरियाल ने बताया कि पिछले काफी समय से रेजिडेंट्स डॉक्टरों का स्टाइपंड नहीं बढ़ाया गया है और न ही डॉक्टरों को स्टाइपंड समय पर दिया जाता है।
डीसी ऑफिस के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आईजीएमसी के रेजिडेंट डॉक्टर्स।
हेल्थ रिपोर्टर | शिमला