पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताराहॉल स्कूल के बाहर फीस बढ़ाने पर प्रदर्शन

ताराहॉल स्कूल के बाहर फीस बढ़ाने पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताराहॉल स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते छात्र अभिभावक मंच के सदस्य।

सिटी रिपोर्टर| शिमला

छात्र अभिभावक मंच ने प्राइवेट स्कूलों में भारी फीसों व उनकी मनमानी को रोकने के लिए ताराहॉल स्कूल शिमला के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र अभिभावक मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि मंच का प्रतिनिधिमंडल 16 अप्रैल को प्राइवेट स्कूलों की लूट व मनमानी के खिलाफ प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिलेगा व इनकी मनमानी को रोकने व फीसों को निर्धारित करने के लिए कानून बनाने की मांग करेगा। उन्होंने मांग उठाई कि 3 वर्ष पूर्व डीसी शिमला द्वारा प्राइवेट स्कूलों की रेगुलेशन को लेकर एडीएम शिमला की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।

मंच की सह संयोजक बिंदु जोशी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया, विषय वस्तु व फीसों को संचालित करने के लिए रेगुलेटरी कमीशन बनाया जाए।

प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा, बिंदु जोशी, फालमा चौहान, तनुजा थाप्टा, पिंकी, रीना, जसबीर कौर, आशु चौहान, सोनिया, रंजना, पन्ना श्याम, शैली शर्मा, आशु भारती, विभूति, कविता, सुमित्रा, मधु, सुमन, सुखविंद्र, सोनम, सिकंदरा, अनिता, सुलोचना, रिशु, पूर्ण, धनेश, रंजीव कुठियाला आदि ने भाग लिया।

ट्यूशन फीस सरकार करें सुनिश्चितमंच की सदस्य फालमा चौहान ने मांग की है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज़ पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की ट्यूशन फीस प्रदेश सरकार सुनिश्चित करे। उन्होंने मांग की है सभी स्कूल सस्ती दरों पर छात्रों के लिए स्कूल बसें लगाएं। उन्होंने यह भी मांग की है कि स्कूल बच्चों के लिए एचआरटीसी की ज्यादा से ज्यादा बसें लगाई जाएं। उन्होंने मांग की है कि सीबीएसई की गाइड लाइनज के अनुसार बच्चों को सस्ती एनसीआरटी किताबें दी जाएं।

खबरें और भी हैं...