पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अर्की से सीएम के कार्यक्रम में सोलन जाएंगे 500 कार्यकर्ता

अर्की से सीएम के कार्यक्रम में सोलन जाएंगे 500 कार्यकर्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनिहार | भाजपा अर्की मंडल की बैठक कुनिहार में मंडल उपाध्यक्ष सुरेश जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा भी मौजूद रहे। 14 अप्रैल को सोलन में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा में अर्की क्षेत्र से 500 कार्यकर्ताओं को भेजने का निर्णय लिया। 21 व 22 अप्रैल जिला व मंडल की दो दिवसीय बैठक को कुनिहार न्यू बस स्टैंड के पास निजी होटल में आयोजित करने का निर्णय लिया। इस दो दिवसीय आवासीय बैठक के विभिन्न सत्रों को शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर, संगठन मंत्री पुरुषोतम गुलेरिया, जिला प्रभारी गणेश दत्त, सांसद वीरेंद्र कश्यप, सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल संबोधित करेंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर करेंगे। इस बैठक में दून विधान सभा क्षेत्र के विधायक परमजीत पम्मी व सभी पूर्व विधायक,जिला के पांचों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारी व सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/महामंत्री व पार्टी के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि बैठक के आयोजन के लिए आवासीय स्वागत, मीडिया प्रबंधन, प्रचार प्रसार, भोजन व्यवस्था व संचालन कमेटियों का गठन किया। कुनिहार में पहली बार हो रही जिला स्तरीय बैठक के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ता रुपरेखा तैयार करके कार्य मे जुट गए है।

खबरें और भी हैं...