शिविर में 40 यूनिट रक्त किया इकट्ठा
रक्तदान शिविर में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज रक्तदाताओं से बात करते हुए।
शिमला| रिज मैदान में मैत्री संस्था की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने मैत्री संस्था की समाज सेवा में कार्य करने की सराहना की। शिविर में 40 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल, नीरा सूद, अनिला कश्यप, अलका दत्ता, सुमन सूद, भानु सूद, बृज सूद, पिंकी गोयल, लक्ष्मी वर्मा, अलका दत्ता, संगीता चौहान, कमलेश ठाकुर पदाधिकारियों ने सहयोग दिया। आईजीएमसी की टीम ने रक्त इकट्ठा करने में अपना सहयोग दिया।