पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्विज प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल रहा फर्स्ट

क्विज प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल रहा फर्स्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के ज्ञान की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा नेहरू युवक केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को बचत भवन शिमला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में रावमा पाठशाला पोर्टमोर, प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रोटोकॉल जीसी नेगी ने कहा कि प्रदेश के विविध पहलुओं के संबंध में छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी है। इस कार्यक्रम से स्कूली छात्रों व युवाओं को प्रदेश के भिन्न-भिन्न विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्रीनिवास जोशी ने इस अवसर पर अपनी प्रस्तुति में हिमाचल के इतिहास, भौगोलिक स्थिति, कृषि, बागवानी तथा सांस्कृतिक विरासत पर विस्तृत चर्चा की। जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र प्रभात कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्रों, महिला व युवक मंडल के प्रतिनिधियों को हिमाचल के समृद्ध इतिहास के संबंध में ज्ञानवर्धन करना है।

सुरेंद्र शर्मा ने क्विज प्रतियोगिता का संचालन किया। भावना ठाकुर ने प्रस्तुत गीत के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, लालपानी, छोटा शिमला, संजौली, लक्कड़बाजार व अन्य सरकारी विद्यालयों के अध्यापक व छात्र, नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

हिमाचल दिवस पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के दौरान बचत भवन में मौजूद अधिकारी।

बच्चों ने रेड डे मनाया, अध्यापकों ने बच्चों को लाल रंग के महत्व बताया
शिमला| सरस्वती पैराडाइज स्कूल में किंडर गार्टन विभाग ने रेड-डे मनाया । सभी बच्चे लाल रंग के परिधानों में आए। स्कूल के प्रधानाचार्य मनदीप राणा ने कहा कि इस दौरान बच्चों को लाल रंग के महत्व के बारे में बताया गया और साथ ही चित्रकारी के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से विभिन्न गतिविधियों में बच्चों की रुचि बनती है। स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य इस दौरान उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...