पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड गुरुद्वारा साहिब सज गया रंग बिरंगी लाइट्‌स से

बस स्टैंड गुरुद्वारा साहिब सज गया रंग-बिरंगी लाइट्‌स से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | गुरु सिंह सभा शिमला की ओर से बैसाखी के पर्व को लेकर मेन बस स्टैंड गुरुद्वारा साहिब पूरी तरह से सज कर तैयार हो गया है। इस दौरान पूरे गुरुद्वारा साहिब को रंग-बिरंगी लाइट्‌स व फूलों से सजावट की गई है। बैसाखी से पूर्व शुक्रवार को स्थानीय व बाहर से आए रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन की प्रस्तुतियों से संगत को निहाल किया। वहीं देर शाम साढे नाै बजे हुजुरी रागी दुख निवारण साहिब लुधियाना के बाद आनंद साहिब हुकमनामा व समाप्ति हुई।

हजुरी रागी जत्थे देंगे प्रस्तुतियां: बसस्टैंड गुरुद्वारा साहिब में 14 अप्रैल को खालसा पंथ का 319 वां सिरजना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान बस स्टैंड गुरुद्वारा साहिब में सुबह साढ़े चार बजे से देर रात साढ़े दस बजे तक कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय और बाहर से आए हुजुरी रागी जत्थे शब्द-कीर्तन की प्रस्तुतियों से संगत को निहाल करेंगे। इस मौके पर बीबी सुरजीत कौर,गुरमत क्लास शिमला के बच्चे, सिख स्त्री सत्संग शिमला की बीबियां, लुधियाना से हुजुरी रागी जत्थे प्रस्तुतियां देंगे। गुरु सिंह सभा शिमला के प्रधान जसविंद्र सिंह बॉबी ने कहा कि बैसाखी के पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब को पूरी तरह से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 12 बजे से चार बजे तक गुरु जी का अटूट लंगर लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...