प्रदेश भर में चली 50 इलेक्ट्रिक टैक्सियां: परिवहन मंत्री
शिमला | हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पहले सौ दिनों के लिए निर्धारित लक्ष्यों के तहत इलेक्ट्रिक टैक्सियों के संचालन में सफलता प्राप्त की है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि नई पहल के रूप में 50 इलेक्ट्रिक टैक्सियों का संचालन शुरू किया गया है। ये टैक्सियां शिमला, चंबा, नाहन, धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा, कुल्लू, सुंदरनगर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन तथा केलंग शहरों में चलाई जा रही हैं। ये टैक्सियां शोर तथा प्रदूषण रहित हैं और राज्य में यात्रियों को उत्कृष्ट परिवहन सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इलेक्ट्रिक टैक्सी प्रतिदिन लगभग 60 से 70 किलोमीटर दूरी तय कर रही है।