पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटल यूनियन ने दिया धरना, मजदूरों को वापिस रखने की उठाई मांग

होटल यूनियन ने दिया धरना, मजदूरों को वापिस रखने की उठाई मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचल होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन संबंधित सीटू ने निजी बार एंड रेस्टोरेंट प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता यूनियन के प्रधान किशोरी ढटवालिया ने की। यूनियन ने फैसला लिया है जब तक रेस्त्रां प्रबंधन गैर कानूनी तरीके से निकाले गए 2 मजदूरों को नौकरी पर वापस नहीं लिया जाता यूनियन अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेगी। यूनियन ने प्रबंधन पर यह भी आरोप लगाया है कि आज जब मजदूर अपने अधिकार कि बात प्रबंधन से कर रहे हैं तो आए दिन धमकी दी जाती है। होटल यूनियन ने जिला प्रशासन से भी मांग उठाई कि शिमला में सरेआम मजदूरों का शोषण मालिक द्वारा किया जा रहा है और श्रम अधिकारी को आदेश दें कि उन पर कार्रवाई करें।

खबरें और भी हैं...