नॉर्म्स की अनदेखी पर बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी
एचपीयू समेत प्रदेश भर में चल रहे सभी बीएड कॉलेजों पर संकट मंडरा गया है। बीएड कॉलेजों पर एनसीटीई यानि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की गाज गिर सकती है। एनसीटीई नाॅर्म्स 2014 को फुलफिल नहीं किए जाने व उनकी अनदेखी करने को लेकर एनसीटीई यानि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की ओर से एचपीयू सहित प्रदेश भर के सभी बीएड कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।
अपना जवाब एनसीटीई को देना होगा: एनसीटीई की ओर से प्रदेश के बीएड कॉलेजों को जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार सभी कॉलेज संचालकों को 21 दिनों में एनसीटीई नाॅमर्स 2014 को फुलफिल करने संबंधी अपना जवाब एनसीटीई को देना होगा। अन्यथा एनसीटीई कभी भी ऐसे कॉलेजों के खिलाफ अपनी कार्रवाई कर सकती है जहां पर एनसीटीई नाॅर्म्स 2014 फुलफिल नहीं है। प्रदेश में एचपीयू शिमला, रीजनल सेंटर धर्मशाला सहित प्रदेश भर में लगभग 70 से ज्यादा बीएड काॅलेज सरकारी व निजी क्षेत्र में चल रहे है। जिनमें लगभग 5000 सीटें बीएड की है। इन सभी कॉलेजों को अब एनसीटीई नॉमर्स 2014 को फुलफिल करना होगा, तभी यह कॉलेज बीएड करवा सकेंगे।
यह है नाॅर्म्स
सभी बीएड कॉलेजों को नए नाॅर्म्स के तहत यूनिट के अनुसार बिल्ट अप एरिया तैयार करना होगा। जो मिनी 1500 वर्ग मीटर से लेकर लगभग 4000 वर्ग मीटर तक निर्धारित है। हर कॉलेज में यूनिट के हिसाब से यह बिल्ट अप एरिया बढ़ाना होगा। बीएड की एक यूनिट के लिए कम से कम 1500 वर्ग मीटर बिल्ट अप एरिया व 7 फैकल्टी मेंबर्स का होना जरूरी है। जिसके हिसाब से तीन यूनिट वाले बीएड कॉलेजों में 21 फेकल्टी मेंबर्स तैनात करने होंगे। कॉलेज में अलग-अलग लैब्ज सहित अन्य सुविधाएं तैयार कर मुख्य रूप से जुटानी होंगी।
ये है कमियां: प्रदेश में चलने वाले बीएड कॉलेजों में जहां बिल्ट अप एरिया नार्मस के तहत नहीं है। कई कॉलेजों में फैकल्टी की भी कमी है। विभिन्न कॉलेजों ने बीएड के तीन-तीन यूनिट तो स्वीकृत करवा लिए हैं लेकिन उनके पास फैकल्टी केवल मात्र एक या दो यूनिट के लिए ही उपलब्ध है। उसी से 2 साल के इस बीएड कोर्स को चलाया जा रहा है। ऐसे कॉलेजों पर एनसीटीई अपना शिकंजा कसने की तैयारी में है। जिसके चलते कॉलेजों से नार्मस 2014 को पूरे करने संबंधी डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं।
रीजनल कमेटी सख्त
प्रदेश के बीएड कॉलेजों में एनसीटीई नाॅर्म्स 2014 की हो रही अनदेखी के खिलाफ नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन नॉर्दन रीजनल कमेटी सख्त हो गई है। कमेटी की ओर से फरवरी 2018 में हुई मीटिंग में प्रदेश के सभी बीएड कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद अब सभी बीएड कॉलेजों को यह कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। जिसके तहत सभी कॉलेजों को एनसीटीई नाॅर्म्स 2014 को पूरा करने की जानकारी देनी होगी।
सभी बीएड कॉलेजों को नाॅर्म्स करने होंगे पूरे
कमेटी की ओर से प्रदेश के सभी बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद यह कारण बताओ नोटिस काॅलेजों को दिए गए हैं। छात्रों को बेहतर सुविधा मिले व अच्छे टीचर तैयार हो इसके लिए 2014 के नॉमर्स को सभी कॉलेजों को पूरा करना हाेगा। एचपीयू सहित हिमाचल प्रदेश के सभी कॉलेजों को यह नार्मस पूरे करने होंगे। सतीश गुप्ता, रीजनल डायरेक्टर, एनसीटीई।