पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय विद्यालय जाखू में पहली कक्षा के नए छात्रों का किया वेलकम

केंद्रीय विद्यालय जाखू में पहली कक्षा के नए छात्रों का किया वेलकम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | केंद्रीय विद्यालय जाखू में पहली कक्षा के नए बच्चों के लिए वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिसिंपल मोहित गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल में पहली कक्षा के जिन बच्चों की नई एडमिशन हुई है वह सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद बच्चों स्वागत गीत गाए। इस मौके पर कार्यकारी हेड टीचर अरपना सूद ने बच्चों को स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इसके साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। स्कूल के प्रिसिंपल मोहित गुप्ता ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बच्चों के अभिभावकों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापिका अर्पणा रे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...