पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नूरपुर स्कूल बस हादसे से सबक सीखने की जरूरत, सिक्योरिटी सुनिश्चित करें सरकार: सुक्खू

नूरपुर स्कूल बस हादसे से सबक सीखने की जरूरत, सिक्योरिटी सुनिश्चित करें सरकार: सुक्खू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूली बच्चों की सेफ्टी के साथ सिक्योरिटी सुनिश्चित करने का भी जयराम ठाकुर सरकार को सुझाव दिया है। सुक्खू ने कहा कि दिल दहला देने वाले नूरपुर स्कूल बस हादसे से सबक सीखने की जरूरत है। सरकार ने बच्चों की सेफ्टी के नियम बनाने को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर अहम निर्णय लिया है। कमेटी सेफ्टी के लिए गाइडलाइंस तैयार करने के साथ बच्चों की सिक्योरिटी को लेकर भी ठाेस नीति तैयार करे। प्रदेश में निजी स्कूल बड़ी संख्या में हैं, लेकिन सभी बच्चों की सेफ्टी और सिक्योरिटी के मानकों को पूरा नहीं करते। बसों में ड्राइवर के साथ कंडक्टर और केयरटेकर का होना जरूरी है। सभी बस चालकों और कंडक्टरों का पुलिस सत्यापन भी होना चाहिए। ज्यादा बच्चों वाले स्कूलों को अपने यहां सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश सरकार दे। बच्चों के साथ ही स्टाफ के भी पहचान पत्र बने हों, वर्दी के साथ नेम प्लेट लगी होनी चाहिए। सुक्खू ने कहा कि सभी स्कूल बसों की फिटनेस जांच भी होनी चाहिए। इसके साथ ही सीट अनुसार ही बसों में बच्चे बिठाने की हिदायत भी जारी हो, चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को ठूस-ठूसकर कर बसों में भरा जाता है। सुक्खू ने सरकार से मांग की है कि सरकार की नई नीति का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई हो। चेतावनी के बावजूद लापरवाही बरतने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया सरकार को सुझाव

खबरें और भी हैं...