पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलन में खरीदी जमीन पर िनर्माण का रास्ता साफ, टीपीसी से िमली मंजूरी

सोलन में खरीदी जमीन पर िनर्माण का रास्ता साफ, टीपीसी से िमली मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सोलन के शील में खरीदी गई जमीन पर निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। टीसीपी विभाग से निर्माण करने की मंजूरी मिल जाने के बाद हिमुडा प्रबंधन ने निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। हिमुडा ने वर्ष 2010 में सोलन के शील में 50 बीघा जमीन खरीदी थी। पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पांच साल तक यह प्रोजेक्ट खटाई में पड़ा रहा। काम शुरु न हो पाने के कारण न तो लोगों को घर ही मिल पाया और निर्माण लागत भी बढ़ती चली गई। यहां पर करोड़ों की खरीदी गई जमीन व्यर्थ में पड़ी रही। अब प्रदेश में दोबारा से भाजपा की सरकार बन जाने के बाद यह प्रोजेक्ट फाइलों से बाहर निकला है। लोगों को घर की सुविधा प्रदान करने के इस हिमुडा प्रबंधन ने यहां पर निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। यह प्रदेश के लोगों के साथ दूसरे अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी घर की मांग को पूरा करेगा।

39 प्लाट और 96 फ्लैट का निर्माण करेगा हिमुडा| सोलन के शील में हिमुडा लोगों के लिए 39 प्लाट और 34 फ्लैट्स बना कर तैयार कर रहा है। यहां पर प्रति प्लॉट की कीमत 17 हजार 100 प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। यहां पर सिंगल रूम से लेकर थ्री बीएचके फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। जो अंडर कंस्ट्रक्शन है। कुछ जगह पर लोगों के लिए पार्किंग की भी सुविधा प्रदान की गई है।

25 % घर और प्लाॅट डिमांड सर्वे के लोगों के लिए आरक्षित
हिमुडा प्रबंधन ने यहां पर 25 प्रतिशत घर और प्लॉट डिमांड सर्वे के लोगों के लिए आरक्षित रखा है। डिमांड सर्वे वाले यह वह लोग है जिन्होंने वर्ष 2010 में हिमुडा प्रबंधन से घर और प्लॉट लेने के लिए 5000 रुपए में अपना पंजीकरण करवाया था। हिमुडा प्रबंधन उन्हें घर और प्लॉट की सुविधा प्रदान नहीं करवा पाया है। इसी को ध्यान में रख कर हिमुडा ने यहां पर 25 प्रतिशत आरक्षण डिमांड सर्वे के लोगों के लिए तय किया है।

लॉटरी सिस्टम से होगा घरों और प्लॉट का आवंटन
हिमुडा लॉटरी सिस्टम से यहां पर घरों और प्लॉट का आबंटन करेगा। कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए हिमुडा प्रबंधन ने ड्रा सिस्टम से घर आबंटन की प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए लोगों से आवेदन मांगे गए है। लोग हिमुडा से जमीन और घर खरीदने के लिए 22 मई तक आवेदन कर सकते है। 4 जून को लॉटरी सिस्टम से मकान का आबंटन किया जाएगा।

शील में घर और प्लॉट के लिए लोगों से आवेदन मांगे गए हंै। 4 जून को लाटरी से घरों का आबंटन किया जाएगा। 25 प्रतिशत डिमांड सर्वे के लोगों के लिए आरक्षित रखा गया है। -उमेश शर्मा, सीईओ हिमुडा

खबरें और भी हैं...