माइक्रोसॅाफ्ट की काईजाला पर डिजिटल पेमेंट सर्विस
माइक्रोसॅाफ्ट की काईजाला पर डिजिटल पेमेंट सर्विस
चंडीगढ़| माइक्रोसॅाफ्ट ने भारत में माइक्रोसॅाफ्ट काईज़ाला पर डिजिटल पेमेंट्स सर्विसेज शुरू करने की घोषणा की। कंपनी यस बैंक और मोबिक्विक के मोबाइल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर को काईज़ाला में जोड़कर यह सुविधा उपलब्ध करा रही है। माइक्रोसॅाफ्ट काईज़ाला में भुगतान की सुविधा आने से यूजर्स काईज़ाला मोबाइल एप्लिकेशन छोड़े बिना ही जल्दी से पैसा किसी को भेज सकेंगे और प्राप्त कर सकेंगे।
किआ मोटर्स देगी युवाओं को मौका
चंडीगढ़| किआ मोटर्स ने 2018 फीफा वल्र्ड कप के ऑटोमेटिव पार्टनर के रूप में, युवा भारतीय फुटबॉल खिलाडिय़ों (10-14 आयु वर्ग के बीच ) को ऑफिशियल मैच बॉल कैरियर (ओएमबीसी) प्रोग्राम के तहत 2018 फीफा वल्र्ड कप रूस में जाने का मौका देगी। 2018 फीफा वर्ल्ड कप के प्रत्येक मैच में दुनिया भर के कुल 64 भाग्यशाली युवा लोग ओएमबीसी प्रोग्राम में भाग लेंगे, जिसमें से दो भारत से होंगे।
भारत में छह प्लांट में उत्पादन शुरू किया शाओमी ने
शिमला | यूपी के नोएडा में हाईपैड टैक्नोलॉजी से पावर बैंक प्लांट में स्मार्टफोन का निर्माण शुरू करने के साथ ही शाओमी के भारत में छह प्लांट हो गए हैं। कंपनी ने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान में योगदान देते हुए इन सभी प्लांट्स में शाओमी मोबाइल हैंडसेट्स या उनके पार्ट्स का निर्माण कर रही है। कंपनी ने फॉक्सकॉन के साथ साझेदारी में तमिलनाडु के श्रीपैरुम्बुदूर में पीसीबीए यूनिट्स के उत्पादन के लिए पहले सरफेस माउंट टेक्नोलॉजी प्लांट को भी शुरू किया है।
टैली ने बनाया ई-वे बिल सॉल्यूशन
चंडीगढ़| टैली सॉल्यूशंस, देश के प्रमुख बिजनेस सॉफ्टवेयर, ने अपने नवीनतम सॉफ्टवेयर टैली.ईआरपी9 रिलीज 6.4 को पेश किया है। जोकि ई-वे बिल अनुपालन की प्रभावी ढंग से पूर्ति करता है। तेजस गोयनका, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टैली सॉल्यूशंस ने कहा कि ‘हमारी नवीनतम रिलीज टैली.ईआरपी9 रिलीज 6.4 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे व्यवसायों के लिए ई-वे बिल जनरेट करने एवं उन्हें मैनेज करना बेहद आसान बनाती है।
एयरटेल ने देगा फ्री 30 जीबी डेटा
चंडीगढ़| भारती एयरटेल ने एक नई पहल के तहत एयरटेल के 2जी/3जी मोबाइल ग्राहकों को 4जी स्मार्टफोन लेने पर 30 जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा। भारती एयरटेल की सी.एम.ओ. वाणी वेंकटेश ने कहा कि प्रीपेड ग्राहकों को 30 दिनों के लिये प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा, चाहे वह किसी भी पैक से चार्ज करें। पोस्टपेड ग्राहकों को अपनी पहली बिल साइकल में 30 जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा और साथ ही अपने प्लान के लाभ भी।
भारतीय कंपनियों ने किए 1.20 लाख करोड़ के सौदे
नई दिल्ली | भारतीय कंपनियों ने मार्च में 9750.5 करोड़ रुपए के विलय-अधिग्रहण (एमएंडए) के सौदे किए हैं। इससे 2018 की पहली तिमाही में इसकी कुल राशि बढ़कर 1.20 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। यह जानकारी एडवाइजरी फर्म ग्रांट थाॅर्नटन की रिपोर्ट में सामने आई है। इसके मुताबिक मार्च में कुल 31 एमएंडए सौदे हुए। हालांकि कीमत के लिहाज से एक साल पहले की तुलना में 93.7% कम सौदे हुए हैं।