पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडवाेकेट के फ्लैट से 10 हजार कैश व सोना चोरी

एडवाेकेट के फ्लैट से 10 हजार कैश व सोना चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | जाखू में एक एडवोकेट के फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है। फ्लैट से चोर 10 हजार रुपए कैश समेत करीब सात ग्राम सोना उड़ा ले गए। चोरी एडवोकेट नीरज के फ्लैट में हुई। एडवोकेट रिश्तेदार की शादी में गए थे। लेकिन अगले दिन लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा था। अलमीरा से 10 हजार कैश और सात ग्राम सोना गायब था। जिस भवन में यह फ्लैट है, उसमें पांच और परिवार भी रहते हैं, मगर किसी को ताला तोड़ने की भनक तक नहीं लगी। छोटा शिमला थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...