प्रश्नोत्तरी में पोर्टमोर स्कूल को पहला कोटशेरा कॉलेज को दूसरा स्थान
भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर शनिवार को नगर निगम, जिला प्रशासन, भाजपा और कांग्रेस ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से बचत भवन में सामाजिक समरसता कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल पहले स्थान पर, कोटशेरा कॉलेज दूसरे और लालपानी व लक्कड़-बाजार स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में लक्कड़-बाजार की ममता प्रथम, पोर्टमोर की प्राची द्वितीय और संजोली महाविद्यालय की जानवी ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एडीएम प्रोटोकॉल जीसी नेगी ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर की शिक्षाओं को अपनाकर हमें अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। एचपीयू की सहायक प्रोफेसर डॉ. भावना शर्मा ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। पार्षद सिम्मी नंदा, अनुसूचित जाति आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अमित नंदा, उत्तम कश्यप मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कीः भारत र| डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर नगर निगम की आेर से अंबेडकर चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक राकेश सिंघा, उपमहापौर राकेश शर्मा, पार्षद डा. किमी सूद, जगजीत बग्गा, आनन्द कौशल, सिम्मी नंदा, पूर्व महापौर संजय चौहान, सोहन लाल, और अनेक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कृष्णानगर में पर्व के रूप में मनाई जयंतीः भाजपा शिमला मंडल ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती शिमला शहर के कृष्णा नगर वार्ड के वाल्मीकि मंदिर में एक पर्व के रूप में मनाई। इस मौके पर शिमला मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने कहा भारत के आधारभूत संवैधानिक ढांचे के शिल्पी व देश के राजनैतिक गौरव भारत र| डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमारी स्वतंत्रता की निधि को सदुपयोग के काबिल बनाया जिसके लिए हम सभी देशवासी उनके ऋणी रहेंगे।
बचत भवन में अायोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्रा।
अंबेडकर चौक में बच्चों ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजिल अर्पित की।
कांग्रेस कमेटी ने भी किया नमन
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में डा भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के मौके पर उनकी शिक्षाओं को याद किया गया।
कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक युग पुरुष हैं, जो करोड़ों भारतीयों के दिल और दिमाग में वास करते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा, प्रवक्ता संजय सिंह, महेंद्र चौहान, वेद प्रकाश ठाकुर, बलविंदर कंवर, देवेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र गर्ग अािद मौजूद थे।