सेंट एडवर्ड स्कूल नाटक में बताया कैसे अस्तितव में अाया हिमाचल
शिमला| सेंट एडवर्ड स्कूल में शनिवार को हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल अनिल स्क्वेरा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा एक नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें हिमाचल के अस्तित्व को बताया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि वर्तमान में हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार का सपना टूट रहा है। पहाडिय़ों को काटा जा रहा है, जिससे पहाड़ी का अस्तित्व समाप्त हो रहा है और हम अपने पहाड़ी होने के अस्तित्व को भी खोते जा रहे हंै। ऐसे में इसे बचाने के लिए आगे आना होगा।