पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुड़िया गैंगरेप: आठ महीने की जांच के बाद सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी

गुड़िया गैंगरेप: आठ महीने की जांच के बाद सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | गुड़िया गैंगरेप और मर्डर केस में आठ महीने की जांच के बाद सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। शुक्रवार रात गिरफ्तारी के बाद शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर 25 अप्रैल तक रिमांड पर लेकर सीबीआई उसे पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई। मामले में जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके मुख्य संदिग्ध होने का शक है। फिलहाल उसके बारे में सीबीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है।

गिरफ्तार आरोपी क्रिमिनल बैकग्राउंड का बताया जा रहा है। लेकिन आरोपी उनमें से नहीं है, जो पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार किए थे। मासूम गुड़िया की रेप के बाद हत्या करने में आरोपी के साथ और कितने लोग शामिल थे, दिल्ली में सीबीआई आरोपी से इसके बारे में पूछताछ करेगी। सीबीआई का दावा है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इस केस का मुख्य आरोपी है। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि गुड़िया केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मगर आरोपी की पहचान सार्वजनिक करने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वह पुलिस की एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से नहीं है। पुलिस एसआईटी ने मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए थे, इनमें से एक आरोपी की पुलिस लॉकअप में इंटेरोगेशन के दौरान मौत हुई थी। शेष पेज 9 पर

कौन-कौन शामिल था पूछताछ होगी
गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को 25 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है। दिल्ली में आरोपी से इस पूरी वारदात को लेकर पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इसमें उसके साथ और कौन-कौन शामिल थे। 25 को आरोपी फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी दिन सीबीआई हाईकोर्ट में गुड़िया मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी।

शिमला | गुड़िया गैंगरेप और मर्डर केस में आठ महीने की जांच के बाद सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। शुक्रवार रात गिरफ्तारी के बाद शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर 25 अप्रैल तक रिमांड पर लेकर सीबीआई उसे पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई। मामले में जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके मुख्य संदिग्ध होने का शक है। फिलहाल उसके बारे में सीबीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है।

गिरफ्तार आरोपी क्रिमिनल बैकग्राउंड का बताया जा रहा है। लेकिन आरोपी उनमें से नहीं है, जो पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार किए थे। मासूम गुड़िया की रेप के बाद हत्या करने में आरोपी के साथ और कितने लोग शामिल थे, दिल्ली में सीबीआई आरोपी से इसके बारे में पूछताछ करेगी। सीबीआई का दावा है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इस केस का मुख्य आरोपी है। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि गुड़िया केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मगर आरोपी की पहचान सार्वजनिक करने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वह पुलिस की एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से नहीं है। पुलिस एसआईटी ने मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए थे, इनमें से एक आरोपी की पुलिस लॉकअप में इंटेरोगेशन के दौरान मौत हुई थी। शेष पेज 9 पर

खबरें और भी हैं...