पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश फूड कमीशन में नए अध्यक्ष की तैनाती की तैयारी

प्रदेश फूड कमीशन में नए अध्यक्ष की तैनाती की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व सरकार के समय में तैनात अध्यक्ष की तैनाती हुई थी रद्द

शिमला| राज्य सरकार प्रदेश में फूड कमीशन में नए अध्यक्ष की तैनाती की तैयारी में है। सरकार ने खाद्य आयोग में अध्यक्ष की तैनाती की अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए सरकार शीघ्र आवेदन मांगने जा रही है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही आयोग में नया अध्यक्ष तैनात कर दिया जाएगा। पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति को प्रदेश में बनी जयराम सरकार ने खारिज कर दिया था। इस पर सरकार ने नए सिरे से अध्यक्ष की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया था। इस पर सरकार ने काम शुरु कर दिया है।

केंद्र के निर्देशानुसार प्रदेश में गठित किया जाना है फूड कमीशन:केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को प्रदेश में फूड कमीशन का गठन किए जाने को कहा है। प्रदेश में नई सरकार को बने तीन महीने से अधिक का समय हो गया है लेकिन सरकार अभी तक फूड कमीशन में स्थाई अध्यक्ष की तैनाती नहीं कर पाई है। प्रदेश में पीडीएस योजना के तहत दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता को बनाए रखने और राशन के आबंटन में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने हर राज्यों में अलग से फूड कमीशन का गठन किया जाना अनिवार्य किया है। कमीशन में लोग राशन संबंधी किसी भी तरह की शिकायत कर सकते हैं। फिर चाहे उन्हें राशन न मिल रहा हो, राशन का देरी से मिलना, राशन की क्वालिटी को लेकर लोग इस आयोग में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...