- Hindi News
- National
- नियमित कर्मचारियों को टाइम स्केल की आस, केंद्र की घोषणा के बाद 2% डीए भी है देय
नियमित कर्मचारियों को टाइम स्केल की आस, केंद्र की घोषणा के बाद 2% डीए भी है देय
हिमाचल दिवस के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को सीएम से डीए की उम्मीद है। केंद्र की आेर से घोषणा के बाद कर्मचारियों को दो फीसदी डीए देय है। इसकी घोषणा सीएम राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कर सकते हैं। राज्य के नियमित कर्मचारियों के साथ अनुबंध पर तैनात कर्मचारियों को भी अनुबंध की अवधि कम होने की उम्मीद है। पूर्व सरकार ने अनुबंध की अवधि को पांच से कम कर तीन साल की थी, अनुबंध कर्मचारी अब इसे दो साल करने का आग्रह राज्य सरकार से कर रही है। इसी तरह नियमित कर्मचारियों को 4-9-14 के टाइम स्केल की उम्मीद भी है, हालांकि राज्य की वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं है कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों को कोई बड़े वित्तीय लाभ दे, लेकिन कर्मचारियों को उम्मीद है कि नए सीएम से पहले हिमाचल दिवस के मौके पर वित्तीय लाभ मिल सकते हैं।
हिमाचल दिवस के मौके पर राज्य के कर्मचारियों को तोहफे की आस
तबादलों से बैन हटाने की उम्मीद में कर्मचारी
नई सरकार के बनने के बाद राज्य में तबादलों की होड़ लगी रही, लेकिन कर्मचारियों के इस मामले में उम्मीद है कि अप्रैल अंत या मई महीने के शुरू में राज्य सरकार तबादलों से प्रतिबंध को हटा देगी। इस दौरान मंत्रियों को तबादलों की शक्तियां मिलेगी। इसमें तबादलों के लिए आवेदन से लेकर, छंटनी आैर आदेश जारी होने का समय तय होगा।
डाॅ. रणदीप गुलेरिया को राज्य स्तरीय अवार्ड
राजधानी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चार राज्य स्तरीय अवार्ड भी मिलने हैं। इसमें डा. रणदीप गुलेरिया निदेशक एम्स भी शामिल है। यह एम्स में पिछले 23 सालों से काम कर रहे हैं। वहीं कुल्लू जिला प्रशासन को राज्य स्तरीय सिविल सर्विस अवार्ड दिया जाना है। भाषा एवं संस्कृति के क्षेत्र में काम करने के लिए आेसी हांडा को यह पुरस्कार मिलना है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली चिनमय आर्गोनाइजेशन फोर रुरल डवलपमेंट को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा।