पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अर्की एचआरटीसी सब डिपो तो है पर नहीं मिल रही सुविधा

अर्की एचआरटीसी सब-डिपो तो है पर नहीं मिल रही सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दाड़लाघाट | सरकार ने अर्की उपमंडल के लोगों को बेहतर बस सुविधा प्रदान करने के लिए सब डिपो तो खोल दिया, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में एचआरटीसी के प्रति रोष पनप रहा है। सरकारी नियमों के अनुसार एचआरटीसी परिवहन विभाग के सब-डिपो में लगभग 20-25 यात्री बसें होनी चाहिए,जो अपने अधिकार क्षेत्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस सेवा प्रदान करें और इमरजेंसी होने या बस खऱाब होने पर तत्काल अड्डे से दूसरी बस सेवा भेजें।

वर्तमान में एचआरटीसी के अर्की सब डिपो के पास महज 10-12 ही बसें है जो अधिकतर अपनी सेवाएं ग्रामीण रूटों पर दे रही है। अधिकतर यात्री बस रूट हर रविवार को रिपेयर या सर्विस के नाम पर बंद कर दी गई है। जब इस बारे में अड्डा प्रभारी से पूछा जाता है, तो वह कहते हैं कि हमें आरएम, एचआरटीसी सोलन के आदेश है कि हर रविवार को बसों की रिपेयर की जाए। इसके बावजूद भी यदि कोई खऱाबी बस में आ जाती है, तो उस ग्रामीण रूट को उस दिन के लिए बंद कर दिया जाता है। नियमानुसार किसी अन्य बस को उस रूट पर भेज़ा जाना चाहिए। यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि अर्की से पनोही के लिए मात्र एक बस सरकारी लगी हुई है जोकि खराब थी। इसके चलते सोलन और शिमला को जोडऩे वाली एक मात्र बस से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अर्की के अड्डा प्रभारी हरीश कुमार का कहना है कि हमारे पास कोई भी स्पेयर बस नही है,जिसे हम दूसरे रूट को डायवर्ट कर सकें।

एचआरटीसी सोलन के आरएम सोलन सुरेश धीमान का कहना है कि बसों की कमी के चलते मुश्किल आ रही है। वह पता करेंगे कि क्यों बस अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई।

खबरें और भी हैं...