पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिज पर महिला शक्ति की कदमताल

रिज पर महिला शक्ति की कदमताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिज मैदान पर राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में भव्य परेड आयोजित की गई जिसका नेतृत्व डीएसपी अमित ठाकुर ने किया। महिला टुकड़ी की परेड अाकर्षण का केंद्र रही। स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक दल किन्नौर ने पारंपरिक वेशभूषा में किन्नौरी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। आईटीबीपी द्वारा वेपन डिस्प्ले किया गया। लोक सांस्कृतिक दल सिरमौर द्वारा सिंहटू लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसमें सिरमौर की संस्कृति की झलक देखने को मिला। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे बच्चे भी अपनी सीटों से उठकर गीतों पर झूमने लगे।

खबरें और भी हैं...