रोटरी टाउनहॉल ः साहित्य सम्मेलन में कवियों ने पढ़ी कविताएं
शिमला |रोटरी टाउन हॉल शिमला में प्रोफेसर ओम प्रकाश सारस्वत की अध्यक्षता में साहित्य सम्मेलन करवाया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रुप में वयोवृद्ध रचनाकार रामकृष्ण कौशल , कवि प्रोफेसर अनिल राकेशी उपस्थित रहे। इस मौके पर रामकृष्ण कौशल ने लेखक संघ की अर्ध वार्षिक पत्रिका परिवर्तन -6 का लोकापर्ण किया। यह सभी उपस्थित साहित्यकारों का निशुल्क बांटी गई। संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर आरडी शर्मा ने कहा कि हिमाचल दिवस पर यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवियों ने अपनी- अपनी कविताएं भी पढ़ी।