एसएमसी का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला
शिमला | नॉन ग्रांट इन एड एसएमसी शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएमसी अध्यक्ष दिनेश नेगी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के आवास में अपनी मांगों को लेकर ओक ओवर में मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मांगों को सुना और आश्वासन दिया। इसमें लगभग 51 शिक्षक मौजूद रहे। इसमें टेकचंद,इंद्र सिंह,मुकेश शर्मा, कबीर ठाकुर, सुनील, नीलम, नोरमा , जगमोहन, मंजित, रविकुमार, सिराज के 25 शिक्षकों ने इसमें भाग लिया।