लोकसभा चुनाव पर चर्चा, डोर टू डौर कैंपेन की बनाई रणनीित
शिमला | आॅल इंडिया कांग्रेस संगठन जिला सोलन की बैठक हुई। संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में वे डोर टू डोर कैंपने करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में उपाध्यक्ष वंश नारायण, हरिमोहन, संजय, चंद्रकांत, देवकी नंद, वीरेंद्र चौहान, राजीव और मुनीष आदि मौजूद रहे।