पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी की अधूरी 104 स्कीमें जून में होगी पूरी, 630 बस्तियों को मिलेगा पानी

पानी की अधूरी 104 स्कीमें जून में होगी पूरी, 630 बस्तियों को मिलेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| गर्मियों में पानी की समस्या से निपटने के लिए आईपीएच विभाग ने जून में 104 पेयजल योजनाओं के काम को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। यह वह स्कीमें है जिन पर विभाग ने 75 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। इन योजनाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने आईपीएच विभाग को 33 करोड़ रुपए का बजट मंजूर कर दिया है। इसकी 15 करोड़ रुपए की पहली किश्त सरकार ने विभाग को जारी कर दी है। दावा किया जा रहा है कि स्कीमों पर काम पूरा करने के लिए विभाग ने यह पैसा फिल्ड में जारी कर दिया है। विभाग ने अब 18 करोड़ रुपए की दूसरी किश्त की मांग सरकार से की है, ताकि योजनाओं पर जल्दी से काम पूरा किया जा सके। पानी की यह 104 निर्माणाधीन स्कीमें काफी पुरानी है जो पिछले काफी समय से रुकी हुई है। बजट के अभाव में इन योजनाओं पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। सरकार ने पुरानी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए विभाग को निर्देश जारी किए। विभाग की इन 104 पेयजल योजनाओं के बन जाने से प्रदेश की 630 बस्तियों के करीब 2 लाख से अधिक लोग लाभांवित होंगे। पूर्व की सरकारों ने लोगों को पानी की सुविधाएं प्रदान करवाने के लिए पानी की कई स्कीमें तो शुरु कर दी। तय समय अवधि के भीतर योजनाओं पर काम पूरा नहीं हो सका। ऐसे में इन योजनाओं का लाभ प्रदेश में लोगों को नहीं मिल पा रहा था। इन योजनाओं को पूरा करने के लिए विभाग ने सरकार से 33 करोड़ रुपए का बजट मांगा था।

सरकार ने 33 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया

खबरें और भी हैं...