वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी ऐसी फील्ड है जिसमें रोमांच और खतरा
फोटोग्राफी संचार का एक ऐसा एकमात्र माध्यम है जिसमें भाषा की जरूरत नहीं होती। शायद ठीक ही कहा गया है कि एक फोटो दस हजार शब्दों के बराबर होता है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एक ऐसा फील्ड है जिसमें रोमांच भी है और हल्का खतरा भी है। इस फील्ड में तकनीकी जानकारी के साथ क्रिएटिविटी भी हो तो इससे बेहतर कोई दूसरा शौक नहीं हो सकता है। मान सम्मान के साथ मन को सुकून अलग से मिलता है। यह बातें प्रदेश के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल ने भास्कर से साझी की।
ज्ञातव्य है कि वन विभाग एवं स्ट्रेबो पिक्सल क्लब द्वारा नैनीताल में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में बेहतरीन वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए देश के 8 प्रतिभावान फोटोग्राफरों को सम्मानित किया जा रहा है। इनमें पंजाब और हिमाचल के फोटोग्राफर भी शामिल हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल गांव के प्रकाश बादल को भी उनकी फोटोग्राफी के लिए सम्मानित किया जाएगा। पंजाब से चार वन्यप्राणी फोटोग्राफरों, जतिंदर विज, अरविन्द सयाल, जगजीत पनेसर और राकेश सुथार को यह सम्मान मिलेगा। इसके अतिरिक्त मुंबई के मनोज केजरीवाल, दिल्ली के राजीव भाटिया तथा हल्द्वानी के निशीथ गुप्ता को भी यह सम्मान दिया जाएगा।
यह जानकारी नैनीताल बर्ड फेस्टिवल के आयोजक वन मंडलाधिकारी धर्म सिंह मीणा और स्ट्रेबो पिक्सल क्लब के संचालक हेमंत बिशनोई एवं सुब्रतो चटर्जी ने दी। उन्होंने बताया कि इन आठ फोटोग्राफ्रों का चयन इनकी बेहतरीन वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी को ध्यान में रखते हुए किया गया है ।
बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए देश के 8 प्रतिभावान फोटोग्राफरों को सम्मानित करेगा वन विभाग, हिमाचल से हैं प्रकाश बादल
जुब्बल गांव के प्रकाश बादल की फोटोग्राफी के कुछ चित्र
नए फोटोग्राफरों को दिए जाएंगे टिप्स : सम्मानित ये आठ फोटोग्राफर नैनीताल बर्ड फेस्टिवल में देश भर से आईं 25 महिला फोटोग्राफरों को भी एक डेलिगेट के रूप में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी और वन्यप्राणी संरक्षण विषय पर उन्हें संबोधित करेंगे तथा देश भर से आए अनेक नवोदित फोटोग्राफरों से भी अपने अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान विभिन प्रकार की पर्यावरण और वाइल्ड लाइफ सम्बब्धी गतिविधियाँ भी होंगी। यह आयोजन वन्यप्राणी प्रेमियों व वन्यप्राणी फोटोग्राफरों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी खुला है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति http://nainitalbirdfestival.com पर भी लॉग इन कर सकते हैं ।
कंवर ने सफाई अभियान चलाया, दुग्ध केंद्र का किया निरीक्षण
कुल्लू| ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को कुल्लू में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के बाद अखाड़ा बाजार के पास टापू मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। मंत्री ने लोगों के साथ स्वयं भी सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से नदी-नालों और धार्मिक स्थलों के आस-पास गंदगी न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए तथा ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाए जाने चाहिए। इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, अन्य पार्षदों, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम अक्षय सूद, एसडीएम डा. अमित गुलेरिया और अन्य अधिकारियों ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। इसके बाद वीरेंद्र कंवर ने मौहल स्थित पशु पालन विभाग की पाॅलीक्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु पाॅलीक्लीनिक में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौहल में ही दुग्ध संयंत्र का भी निरीक्षण किया।