धूमल की प्रॉसीक्यूशन सेंक्शन पर फैसला आज
शिमला|पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की प्रॉसीक्यूशन सेंक्शन विड्रो करने पर आज (सोमवार) होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला होगा। राज्य गृह विभाग की आेर से इसका पूरा खाका तैयार कर फाइल कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजी है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में एचपीसीए मामले में कार्रवाई करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ अभियोजन मंजूरी ली थी। इस मंजूरी के बाद ही पूर्व सरकार ने प्राथमिकी दर्ज की आैर मामले का चालान भी पेश किया। वर्तमान में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीमकोर्ट में मामले के होने के कारण क्या राज्य सरकार इस मंजूरी को वापस ले सकती है या नहीं। विधि विभाग से भी सलाह ली गई है। बैठक में सरकार पूर्व सरकार के समय में जंगी थोपन पवारी प्रोजेक्ट का आवंटन कैसे किया जाना है, इस पर चर्चा के बाद फैसला करेगी। बैठक में 960 मेगावाट के जंगी थोपन पवारी प्रोजेक्ट के दोबारा आवंटन के मामले में भी फैसला लिया जाना है।