9 करोड़ के सोलेड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट पर केंद्र आज लेगा फैसला
कूड़े को वैज्ञानिक तरीके से ठिकाने लगाने के लिए पांच क्लस्टर्स का किया गठन
शिमला|प्रदेश में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए शहरी विकास विभाग के 9 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार आज फैसला ले सकती है। सोमवार को दिल्ली में होने वाले बैठक में राज्य सरकार अपना प्रस्ताव पेश करेगी। विभाग ने इस योजना के लिए केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के मांगा है। इसके तहत विभाग ने प्रदेश में पांच क्लस्टर का निर्माण किया है, जहां पर कूड़े कचरे को वैज्ञानिक तरीके से ठिकाने लगाया जाएगा। यह क्लस्टर है हमीरपुर, शिमला, कांगड़ा, मंडी, बद्दी शामिल बद्दी क्लस्टर के तहत परवाणू, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र के कूड़े को ठिकाने लगाया जाएगा। विभाग शेष चार क्लस्टर में शामिल किए लाने वाले शहरों का फिल्ड सर्वे कर रहा है, इसमें विभाग उन संभावनाओं को तलाशेगा जिसमें संबंधित शहरों का कूड़ा चयनित क्लस्टर नहीं ले जाना मुमकिन नहीं होगा। विभाग उन क्षेत्रों में छोटा कूड़ा संयत्र केंद्र स्थापित करके वहां के कूड़े को ठिकाने लगाएगा ।
174 शौचालयों के लिए मांगे 82 लाख: प्रदेश में 174 नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग ने केंद्र से 82 लाख रुपए का अतिरिक्त बजट मांगा है। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 174 नए शौचालयों का निर्माण किया जाना है। यह शौचालय प्रदेश आने वाले पर्यटकों और यहां की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रख कर तैयार किए जाएंगे। विभाग शहरी निकायों के साथ लगते एनएच पर इन शौचालयों का निर्माण करेगा। इसके अलावा अगर जरुरी हुआ तो विभाग बस स्टैंड में भी इन शौचालयों की स्थापना करेगा ताकि लोगों को इनका अधिक लाभ मिल सके।