5वां अखंड हनुमान चालीसा पाठ 18 अप्रैल को संकटमोचन मंदिर में होगा
शिमला| संकट मोचन मंदिर में 18 अप्रैल को अखंड हनुमान चालीसा पाठ व भंडारे का आयोजन सेवादल संकट मोचन हनुमान मंदिर द्वारा किया जा रहा है। सेवादल के प्रधान संजय ठाकुर ने बताया कि संकटमोचन सेवादल द्वारा हर वर्ष अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है जो कि इस वर्ष 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है।