पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ में बच्ची से रेप के विरोध में एसएफअाई का प्रदर्शन

कठुआ में बच्ची से रेप के विरोध में एसएफअाई का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त कार्यलय के बाहर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

शिमला| जम्मू कश्मीर के कठुअा में बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या के विरोध में छात्र संगठन एसएफआई ने प्रदर्शन किया। एचपीयू कैंपस सहित डीसी ऑफिस के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि कठुआ में एक आठ वर्षीय लड़की का पहले तो अपहरण कर लिया गया और बाद में सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद उसे मार दिया गया। विवि कैंपस सचिव अनिल नेगी का कहना है कि पुलिस ने एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी, चार पुलिस अधिकारी और एक किशोर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य घटना में एक और भाजपा शासित राज्य में एक 18 साल की महिला का रेप किया गया। उनका कहना है कि कानून के सामने अपराधी को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ्तार करने का फैसला किया और उसे हिरासत में मार दिया। पीड़िता को सार्वजनिक रूप से सामने आने से रोकने के लिए खाना या पानी प्रदान किए बिना भी होटल में ही नजरबंद किया गया। एसएफआई ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

खबरें और भी हैं...