पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 जून को आंगनबाड़ी वर्कर्स सचिवालय के बाहर करेंगे 24 घंटे प्रदर्शन, बंद रहेंगे केंद्र

7 जून को आंगनबाड़ी वर्कर्स सचिवालय के बाहर करेंगे 24 घंटे प्रदर्शन, बंद रहेंगे केंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| आंगनबाड़ी वर्कर्स को सम्मानजनक वेतन सहित अन्य मांगों को न माने जाने के विरोध में 7 जून को प्रदेश के 18845 केंद्रों में पूर्ण रूप से काम बंद रहेगा। हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 7 जून को सचिवालय के बाहर 24 घंटे तक महापड़ाव करेंगे। सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू कि मीटिंग यूनियन कार्यालय शिमला में हुई। सरकार पर आरोप लगाया गया कि लंबे समय से सत्ता में रही सरकारें आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस बैठक में 7 जून के आंदालेन की रूपरेखा तैयार की गई। इस महापड़ाव के दौरान यूनियन द्वारा मुख्य मंत्री महोदय को मांगपत्र दिया जाएगा। यूनियन ने केंद्र की पर भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले महिलाओं को सम्मानजनक वेतन देने का वायदा किया गया था परंतुु 4 साल पूरे होने पर मोदी सरकार ने आंगनबाड़ी महिलाओं के वेतन में एक रुपए तक की वृद्धि नहीं की। यूनियन ने प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स को अाह्वान किया कि 7 जून की हड़ताल व शिमला में महापड़ाव को सफल बनाने के लिए पूरे प्रयास करे। बैठक में राजकुमारी, सुमित्रा, वीना, नीलम, राजकुमारी, बिमला, सुदेश, हिमी, गोदावरी आदि महिलाओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...