एचपीयू मैट की परीक्षा 26 मई को, एक हजार फीस
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (मैट) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एचपीयू में सबसे ज्यादा छात्र मैट की परीक्षा देते हैं। ग्रैजुएशन में 50 फीसदी अंक लेने वाले छात्र मैट देने के लिए पात्र होंगे। वहीं, एससी, एसटी कैटेगरी के लिए 45 फीसदी की शर्त रखी गई है। पांच मई तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और 26 मई को प्रदेश भर के सेंटरों में इसकी परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए यूजी अंतिम सत्र के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आयु 26 वर्ष छात्रों के लिए और 28 वर्ष छात्राओं के लिए तय की गई है। एससी-एसटी वर्ग में आयु 29 वर्ष रखी गई है। प्रवेश परीक्षा की मैरिट के बाद छात्रों को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के बाद प्रवेश एमबीए सीटों पर दिया जाएगा। आवेदन की फीस एक हजार व एससी, एसटी केटेगरी के लिए 500 रुपए प्रवेश फीस रखी गई है।
पांच मई तक कर सकते हैं आवेदन