पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिमला और मंडी रेंज में कॉन्स्टेबल भर्ती के पर्सनल इंटरव्यू आज से

शिमला और मंडी रेंज में कॉन्स्टेबल भर्ती के पर्सनल इंटरव्यू आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| पुलिस विभाग ने साउथ रेंज शिमला और सेंट्रल रेंज मंडी में काॅन्स्टेबल के पदों के लिए पर्सनल इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर लिया है। मंगलवार से दोनों रेंज में लिखित परीक्षा उर्त्तीण कर चुके अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। साउथ रेंज शिमला के तहत शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर में 312, सेंट्रल रेंज मंडी के तहत मंडी, लाहौल स्पीति, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर में 362 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। उधर, नार्दन रेंज में इंटरव्यू 9 अप्रैल से शुरू हुए थे। यहां ऊना और चंबा के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कांगड़ा के 236 पदों के लिए 23 अप्रैल से 5 मई तक इंटरव्यू होंगे। काॅन्स्टेबल के 1073 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2017 में शुरू की गई थी। तृतीय श्रेणी पदों के लिए पर्सनल इंटरव्यू खत्म किए जाने के बाद प्रक्रिया अधर में लटक गई थी।

साउथ रेंज शिमला के लिए तय शेड्यूल

जिला तिथि स्थान

सोलन 17 से 19 अप्रैल पुलिस लाइन सोलन

सिरमौर 23 से 25 अप्रैल पुलिस लाइन सिरमौर

किन्नाैर 28 अप्रैल एसपी ऑफिस

शिमला 1 से 4 मई पुलिस लाइन भराड़ी

मंडी रेंज में यह रहेगा शेड्यूल

जिला तिथि स्थान

बिलासपुर 17 से 20 अप्रैल पुलिस लाइन बिलासपुर

हमीरपुर 22 से 25 अप्रैल पुलिस लाइन हमीरपुर

मंडी 27 अप्रैल से 5 मई पुलिस लाइन मंडी

कुल्लू 7 से 10 मई पुलिस लाइन कुल्लू

लाहौल स्पीति 12 मई जिला एसपी ऑफिस

शिमला| पुलिस विभाग ने साउथ रेंज शिमला और सेंट्रल रेंज मंडी में काॅन्स्टेबल के पदों के लिए पर्सनल इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर लिया है। मंगलवार से दोनों रेंज में लिखित परीक्षा उर्त्तीण कर चुके अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। साउथ रेंज शिमला के तहत शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर में 312, सेंट्रल रेंज मंडी के तहत मंडी, लाहौल स्पीति, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर में 362 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। उधर, नार्दन रेंज में इंटरव्यू 9 अप्रैल से शुरू हुए थे। यहां ऊना और चंबा के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कांगड़ा के 236 पदों के लिए 23 अप्रैल से 5 मई तक इंटरव्यू होंगे। काॅन्स्टेबल के 1073 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2017 में शुरू की गई थी। तृतीय श्रेणी पदों के लिए पर्सनल इंटरव्यू खत्म किए जाने के बाद प्रक्रिया अधर में लटक गई थी।

खबरें और भी हैं...