सेब सीजन की तैयारियों को लेकर 27 को उपायुक्त लेंगे बैठक
शिमला| सेब सीजन की तैयारियों को लेकर 27 अप्रैल को जिला प्रशासन की ओर से बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन शिमला 27 अप्रैल, 2018 को सुबह 11 बजे बचत भवन शिमला में सेब सीजन से संबंधित विभिन्न तैयारियों के बारे में चर्चा करेगा। इस दौरान उपायुक्त शिमला अमित कश्यप अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे। बैठक में सेब सीजन से संबंधित सभी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।